ब्यूरो रिपोर्ट,
सुल्तानगंज,भागलपुर:

भीरर्खुद पंचायत के वीर सपूत और गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन की आठवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार ने की। आयोजन स्थल पर शहीद नीलेश नयन के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद के चाचा संजय कुमार सिंह, पंचायत मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह और अरविंद कुमार मौजूद थे। सैनिक संगठन सुल्तानगंज के सदस्यों ने भी शहीद को नमन करते हुए “शहीद नीलेश नयन अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए।

मुखिया चंदन कुमार द्वारा सैनिक संगठन के सदस्यों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैनिक संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मुंगेर अध्यक्ष देवकी मंडल, पंकज शर्मा, सुभाष यादव, विभाष कुमार, निरंजन यादव, डॉ. ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, प्रणय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *