ब्यूरो रिपोर्ट,

चांदन (बांका):
बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने रविवार को चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 3 करोड़ 30 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बेलहर कभी पिछड़ेपन का प्रतीक था, लेकिन अब यहां विकास की गंगा बह रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सिलजोरी पंचायत के भनरा मध्य विद्यालय से विश्वाटील तक लगभग सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग तीन करोड़ रुपये है।इसके अलावा विधायक निधि से करीब 30 लाख रुपये की लागत से अन्य कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें कोरिया पंचायत के पुझार टोला भोरा बाजार में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण, गौरीपुर पंचायत के बघवा आदिवासी टोला में सामुदायिक भवन निर्माण, तथा सिलजोरी पंचायत के पेलवा महादलित टोला में चबूतरा निर्माण शामिल हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वैदेही धर्मशाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेलहर अब विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और “जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जनता के आशीर्वाद से पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर रितेश कुमार रिंकू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार भारती, सत्यनारायण उर्फ सत्तन यादव, भैरो मरीक, हेमलाल सोरेन, पवन कुमार, सुजीत रमानी, चेतन यादव, उमेश यादव, तारणी यादव और संजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *