त्रिवेणीगंज,सुपौल(बिहार)
24 अगस्त 2025
शनिवार की रात करीब 7:30 बजे त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशुआ पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सरवन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
युवक की पहचान देव किशोर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टर ने जानकारी दी कि फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
परिजनों ने बताया कि विजय खेत से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना की।