दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को बिहार के पंजवारा से दबोचा।

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को बिहार के पंजवारा से दबोचा

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के नरेला थाना क्षेत्र में दर्ज एक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को बिहार के बांका जिले के पंजवारा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रजनीश दास, पिता घनश्याम दास, निवासी महादलित टोला, पंजवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक टीम एएसआई मनोज कुमार राय के नेतृत्व में बुधवार को पंजवारा पहुंची। स्थानीय थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पंजाबारा थाना पुलिस की सहायता से टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद रजनीश दास को बांका कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *