भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल करेंगे माल्यार्पण।

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल करेंगे माल्यार्पण

बाराहाट/बांका : रविवार देर शाम भेड़ामोड़ चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने समतावादी समाज की स्थापना के लिए जीवन भर संघर्ष किया। दीप प्रज्वलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से महामंत्री अनुज मिश्रा, शुभम साह, शंकर चौधरी, उदय शर्मा, लक्ष्मीकांत साह, अमित साह, अरुण साह, पवन चौधरी, मनीष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि बाबा साहब का योगदान न केवल संविधान निर्माण में था, बल्कि उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणास्रोत हैं। वहीं जानकारी दी गई कि सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे पूर्व मंत्री एवं बांका विधायक रामनारायण मंडल द्वारा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *