बांका के पंजवारा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

बांका जिला के पंजवारा थाना पुलिस द्वारा शनिवार को पंजवारा थाना के सामने पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

पंजवारा थाना के पीएसआई रविकिशन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान इस मार्ग से गुजर रहे दोपहिया वाहनों के विभिन्न कागजातों की सघन जांच की गई।अभियान को लेकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है ,शनिवार को

जांच अभियान के दौरान दो बाइक सवारों पर कुल दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *