बाराहाट में भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक संपन्न, पार्टी स्थापना दिवस को लेकर तैयारियों पर चर्चा।

बाराहाट में भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक संपन्न, पार्टी स्थापना दिवस को लेकर तैयारियों पर चर्चा।

बाराहाट,बांका/अंग एक्सप्रेस न्यूज। शनिवार को अतिथिशाला बाराहाट के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की बाराहाट उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अविनाश सिंह एवं भोला पासवान ने की। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांका विधायक नारायण मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। तय किया गया कि 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 10, 11 और 12 अप्रैल को मंडल टोली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसी क्रम में पंचायतों के स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी दौरा किया जाएगा। अंत में 13 और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भागलपुर जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन मिश्र, हीरालाल मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राघवेन्द्र झा, जिला महामंत्री विश्वनाथ कुमार सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत रजक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ दास सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुभाष साह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *