पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बांका : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को राजद कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव निजाम दुर्रानी ने किया। जबकि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर, महासचिव मिठन यादव, महिला जिलाध्यक्ष कंचन कुमारी, प्रदेश सचिव रूबी यादव, युवा प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव आदि शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कहीं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने की चर्चा की। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब से कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करना होगा। जबकि लोगों को तेजस्वी यादव के कार्यों को बताना होगा। तभी राजद बांका के सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। बांका के अलावा उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सभी

सीटों पर राजद की मजबूत पकड़ है। जिसका नतीजा आने वाले विधानसभा के चुनाव में दिखेगा। वहीं राजद जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगे हुए है। महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। कहा कि महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव ने सबसे बड़ी घोषणाएं की है। कहा कि तेजस्वी यादव ने महिलाओं को सरकार बनाने के साथ ही ढाई हजार रूपया देने की बात कहीं है। जिसके बाद खासकर महिलाओं में तेजस्वी यादव की अगुवाई में सरकार बनाने की काफी उत्साहित है। युवा प्रदेश महासचिव ने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को अब से ही मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं में 16 महीना के कार्यकाल में जिस प्रकार से नौकारियां दी गई है। उससे युवा वर्ग काफी उत्साहित है। मौके पर जवाहर यादव, अरबिंद यादव, ललन साह, शंभू यादव, रविंद्र पंजियारा आदि मौजूद थे। वहीं सम्मेलन के दौरान सेवानिर्वत प्रचार्य अश्वनी कुमार पंडित और पूर्व पंचायत सचिव राजकिशोर प्रसाद ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।