बांका : जवाहर झा ने जनसुराज से दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की कर दी घोषणा

निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की, बांका लोकसभा चुनाव के दौरान पर्चा हुआ था रद
लगातार जनता के बीच में बने है जवाहर झा, बांका विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
बांका से सोंटी सोनम।
बांका से समाजसेवी जवाहर झा ने जनसुराज से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले दिनों ही पार्टी बनाने के बाद समर्थकों के साथ वे जनसुराज की सदस्या ग्रहण की थी। जिसके बाद कयाश लगाए जा रहे थे। जनसुराज से वे बांका विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस बीच अचानक उनके त्याग पत्र देने से राजनीति में नया ट्ववीस्ट आ गया है। वे जनसुराज का दामन को छोड़कर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर बांका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है। इसको लेकर वे सोमवार को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज
फेसबुक के माध्यम से जारी किया गया पत्र
भारती को पत्र दे दिया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर पार्टी से इस्तीफा देने की बात कहीं थी। जबकि साथ ही साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बांका विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने की बात कहीं है। जानकारी हो कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बांका लोकसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। लेकिन पर्चा में कोई त्रृटि के कारण उनका पर्चा रद कर दिया था। जबकि वे लोकसभा चुनाव के लिए सुल्तनगंज से यात्रा की शुरूआत कर पूरे लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण किया था। इसके बाद वे लगातार जनता के बीच में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *